फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में उतरे लोग

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में उतरे लोग

Mon, 21 May 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में उतरे लोग
कोटद्वार। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में लोगों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने प्राधिकरण को तत्काल निरस्त करने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कोटद्वार-भाबर के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जनता निवास करती है। सरकार ने बिना पूर्व तैयारी के कोटद्वार के लोगों पर विकास प्राधिकरण थोप दिया है। इसके कारण गरीब लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए प्राधिकरण के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यही नहीं, उन्हें नक्शा पास कराने के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि कोटद्वार के ग्रामीण क्षेत्र में प्राधिकरण की आवश्यकता नहीं है, इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्राधिकरण को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता नेेगी, प्रवेश रावत, प्रमोद राणा, कृष्णा बहुगुणा, मनोज सिंह रावत, अरविंद वर्मा, विपिन डोबरियाल, विकास रावत, सौरभ रावत व विरेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed