{"_id":"6a8ef240865b3e077f07af9c","slug":"protest-against-the-removal-of-shops-continues-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126070-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुकानों को हटाने के विरोध में आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुकानों को हटाने के विरोध में आंदोलन जारी
Wed, 26 Aug 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानों को हटाने के विरोध में कारोबारियों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। कारोबारियों ने सरकार से उनकी रोजी-रोटी पर लात नहीं मारने की अपील की।
लोक निर्माण विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन के बाहर लोनिवि की भूमि पर अतिक्रमण करने के आरोप के तहत दुकानों से संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी कर 18 अगस्त तक दुकानें हटाने को कहा था। इसके विरोध में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले कारोबारी दुकानें बंद कर 19 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने कहा कि ज्यादातर दुकानदार बमुश्किल परिवार का पालन-पोषण कर पा रहे हैं। कारोबारियों का हित सोचने का दावा करने वाली सरकार को खोखानुमा दुकानों को हटाने का फैसला बदलना होगा। महामंत्री नवीन गोयल ने कहा कि जब तक शासन-प्रशासन अपना फैसला नहीं बदलता, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण भाटिया, महामंत्री नवीन गोयल, अभिनव आहूजा, नितिन भाटिया, सुमित आहूजा, विक्की देवल, दिनेश, महेंद्र कुमार, सुशील कुमार शामिल रहीं।