{"_id":"6a8ef31703789b596106266a","slug":"gmou-bus-slips-into-a-roadside-ditch-in-aamsaud-passengers-scream-in-panic-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126068-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आमसौड़ में नाली में फिसली जीएमओयू की बस, सवारियों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आमसौड़ में नाली में फिसली जीएमओयू की बस, सवारियों में मची चीख-पुकार
Wed, 26 Aug 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात बाद शुरू होगा डेंजर जोन का ट्रीटमेंट
दुगड्डा (कोटद्वार)। पौड़ी नेशनल हाईवे कोटद्वार-दुगड्डा के बीच बरसात में लगातार संवेदनशील बना है। कई स्थानों पर पहाड़ी दरकने, सड़क धंसने और मलबा आने से यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है। आमसौड़ के पास जीएमओयू की बस का पहिया फिसलकर नाली में जा घुसा। बस हल्की पलटकर पहाड़ी से जा सटी। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण यात्रियों को चालक की सीट के सामने वाले दरवाजे से बाहर निकाला गया।
जीएमओयू के महाप्रबंधक/सचिव विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटनास्थल के पास खोदाई चल रही है और झाड़ियों के कारण नाली व मिट्टी दिखाई नहीं दे रही थी। दुगड्डा बाजार में सिलगाड़ नदी पुल के पास, चूना धारा, दुर्गा देवी मंदिर, आमसौड़, पांचवें मील रपटे समेत कई स्थान संवेदनशील हैं। आमसौड़ में गाजा गांव की ओर से पहाड़ी दरकने के बाद पिछले तीन वर्षों से खतरा बना है। पांचवें मील में बारिश के दौरान गदेरे का जलस्तर बढ़ने से पूर्व में दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। गढ़वाल क्षेत्र में यातायात सुविधा सुधारने के लिए हाईवे चौड़ीकरण प्रस्तावित है। हाथी कॉरिडोर के कारण कोटद्वार-दुगड्डा खंड का चौड़ीकरण आगे नहीं बढ़ पाया है।
.
एनएच पर चिह्नित 11 डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार से 89 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बरसात के बाद काम शुरू कराया जाएगा। बरसात के बाद पैचवर्क भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
- आशीष कुमार सैनी, जेई, एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।