फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए थोपा जा रहा है नगर निगम

चंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए थोपा जा रहा है नगर निगम

Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए थोपा जा रहा है नगर निगम
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले भाबर क्षेत्र के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। उन्होंने मोटाढांक की नंदपुर पटवारी चौकी और कलालघाटी की हल्दूखाला पटवारी चौकी में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने सरकार से नगर निगम से शासनादेश वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नंदपुर और हल्दूखाला पटवारी चौकी पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोगों ने सरकार पर उन पर जबरन नगर निगम थोपे जाने का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार नगर पालिका क्षेत्र की सीमित आबादी को आज तक सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। आज भी लोग प्रमाणपत्रों के लिए भटक रहे हैं। न सीवरेज प्लांट है और न ही ट्रंचिंग ग्राउंड। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाने से लोगों को सुविधाएं तो मिलेेगी नहीं, उन्हें टैैक्स जरूर भरना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्कर सिंह रावत, आभा डबराल, पवन गौड़, अशोक गौड़, रेखा सकलानी, रानी डबराल, विनोद नेगी, श्रवण सिंह रावत, बालम सिंह नेगी, दीपक रावत, सर्वेंद्र काला, देवेंद्र सिंह नेगी, विमला रावत, आरती नेेगी, ममता रावत, जगदीश सिंह, शोभा जोशी व पूनम देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed