{"_id":"59e638404f1c1b60678b6264","slug":"41508259904-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबरी पर रहा फुटबाल कप टूर्नामेंट का उदघाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबरी पर रहा फुटबाल कप टूर्नामेंट का उदघाटन मैच
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। वैल्यूस फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में मंगलवार से शहीद मेमोरियल फुटबाल कप टूर्नामेंट शुरू हो गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन का उद्घाटन मैच 0-0 पर बराबरी पर रहा।
फाउंडेशन के अध्यक्ष आश्विन कुकरेती ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन उद्घाटन मैच सिद्धबली एकेडमी और यंग जैनर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी देर तक एक दूसरे के पाले में फुटबाल डालकर गोल करने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ी अंत तक गोल नहीं कर सके। इससे पूर्व फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल बुद्धिबल्लभ ध्यानी (रिटा.), विशिष्ट अतिथि बलूनी क्लासेस की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज और फाउंडेशन के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आशुतोष रावत, अमन शर्मा, त्रिलोक, शिवम व हिमांशु आदि मौजूद थे।