{"_id":"6b06e4dbd4338a57cb0d45d2","slug":"special-camps-will-be-set-up-in-eight-schools-for-self-enumeration-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128314-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्वगणना के लिए आठ विद्यालयों में लगेंगे विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्वगणना के लिए आठ विद्यालयों में लगेंगे विशेष शिविर
Wed, 25 Nov 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 25 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान को गति देने के लिए नगर निगम कोटद्वार ने आठ विद्यालयों में विशेष शिविरों का कार्यक्रम जारी किया है। सुपरवाइजरों को आवंटित वार्डों में विद्यार्थियों, विद्यालय कर्मचारियों और नागरिकों की स्वगणना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जनगणना-2027 का कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक होगा, जबकि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा दी गई है। कार्यक्रम के तहत 26 नवंबर को वार्ड संख्या 22 के सिमलचौड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय व वार्ड 26 बलभद्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, 27 नवंबर को वार्ड 20 पदमपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल पदमपुर-सुखरो व वार्ड 31 के इंटर कॉलेज मोटाढाक और 28 नवंबर को वार्ड 19 के उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर व राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी में शिविर लगेंगे। 30 नवंबर को वार्ड 20 के गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर सुखरो और जीजीआईसी घमंडपुर में शिविर आयोजित होंगे। नगर निगम ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की स्वगणना कराकर दो दिन में सूची कार्यालय में देने के निर्देश दिए हैं, वहीं सुपरवाइजरों को प्रगणकों के माध्यम से वार्डों में अधिक से अधिक स्वगणना कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद