फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गाड़ीघाट मंदिर और मालगोदाम तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे

गाड़ीघाट मंदिर और मालगोदाम तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे

Mon, 11 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
गाड़ीघाट मंदिर और मालगोदाम तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे
कोटद्वार। गाड़ीघाट मंदिर और लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे अराजक तत्व जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। संवेदनशील मामले में पुलिस ने एक मंदिर समेत चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं। क्षेत्र की मस्जिदों में पहले ही उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। हाल की दो घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने साजिशकर्ताओं को बेनकाब करने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन

गत सात सितंबर को मालगोदाम तिराहे के पास गाड़ीघाट मंदिर में मांस का पैकेट रखे जाने और रविवार को इसी तिराहे पर एक दुकान के बाहर आपत्तिजनक भाषा में लिखा गया परचा चस्पा होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसे पुलिस-प्रशासन की ओर से समय रहते संभाल लिया गया। अराजक तत्वों द्वारा संवेदनशील क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की लगातार दूसरी कोशिश के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनकी धरपकड़ के लिए मालगोदाम तिराहे पर स्थापित प्रजापति मंदिर के अंदर और बाहर तिराहे पर चार सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। जिमिवाल ने बताया कि अन्य मंदिर और मस्जिदों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed