फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   314 Students Awarded Degrees at Convocation Ceremony

Kotdwar News: दीक्षांत समारोह में 314 छात्र–छात्राओं को मिली उपाधि

Sat, 28 Mar 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 28 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
314 Students Awarded Degrees at Convocation Ceremony
भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ सातवां दीक्षांत समारोह
विज्ञापन

कण्वघाटी। भाबर के भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय झंडीचौड़ उत्तरी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में 314 छात्र–छात्राओं को उपाधि दी गई।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. ओपीएस नेगी, विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा, विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय अग्रवाल, डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में विश्वविद्यालय कुलगीत, सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विवि के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

दीक्षांत समारोह में पॉलिटेक्निक के 6, एमएससी के 18, एमबीए के 16, एमसीए के 11, डी फार्मा के 30, बी फार्मा के 60, बीकॉम के 4, बीएमआरआईटी के 11, बीए के 2 और पीएचडी के 1 छात्र को उपाधि दी गई। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर डीन डॉ. के सर्वानन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार अरुण खंतवाल, डॉ. कुमार गौरव, डॉ. कावेंद्र, डाॅ. चित्रलेखा, डाॅ. अश्विनी शर्मा आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन ज्योति नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed