फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पानी के स्रोतों के रिचार्ज के लिए वृक्षारोपण आवश्यक: उर्वशी रौतेला

पानी के स्रोतों के रिचार्ज के लिए वृक्षारोपण आवश्यक: उर्वशी रौतेला

Mon, 25 Mar 2019 10:46 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
पानी के स्रोतों के रिचार्ज के लिए वृक्षारोपण आवश्यक: उर्वशी रौतेला
uswashi - फोटो : amarujala
जयहरीखाल/लैंसडौन। सिंग साब दि ग्रेट, ग्रेट ग्रैंड मस्ती-3, सनम रे व काबिल फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने पैतृक ग्राम सकमुंडा के समीप ब्लॉक मुख्यालय जयहरीखाल बैंड में उर्वशी रौतेला फाउंडेशन के सौजन्य से पेयजल सुविधा प्याऊ का निर्माण कराकर उसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पानी के स्रोतों के रिचार्ज के लिए पेड़ जरूर लगाएं।
विज्ञापन

उर्वशी ने कहा कि जल संरक्षण की दिशा मेें उनके फाउंडेशन का आगाज उनके पैतृक ग्राम से किया जा रहा है, जिसे भविष्य मेें अन्य जगहों पर भी विस्तार किए जाने की योजना है। प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण पानी के प्राकृतिक स्रोत विलुप्त हो गए हैं, जिसका जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना और उनका संरक्षण समय की मांग है, इसके लिए जनसहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे जल संकट से उबरने के लिए अपने घर के पास पेड़ जरूर लगाएं। इस मौके पर उर्वशी फाउंडेशन के सचिव चंद्रमोहन जदली, मीरा रौतेला, मनवर रौतेला, प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरि मोहन सिंह रावत, गायिका सोनिया आनंद, शोभा बहुगुणा, विनीता भारद्वाज, दीपक भंडारी, कर्नल एसपीएस रावत सहित उनके परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री के स्वागत को उमड़ी भीड़
लैंसडौन। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को देखने के लिए जनसमुदाय उमड़ पड़ा। क्षेत्रीय जनता ने ढोल-दमाऊं बजाकर व फूलों की वर्षा कर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का स्वागत किया। उन्होंने बेबाक होकर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई। उर्वशी से मिलने के लिए पर्यटकों का भी तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो

नई फिल्म पागलपंथी 22 नवंबर को होगी रिलीज
लैंसडौन। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की नई फिल्म पागलपंथी 22 नवंबर को रिलीज होगी। उर्वशी ने प्रेसवार्ता में बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है। भूषण कुमार, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन निर्देशक अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, उर्वशी रौतेला, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, सौरभ शुक्ला हैं। फिल्म में संगीत प्रीतम चक्रवर्ती का है।.
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed