फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सड़क सुरक्षा सप्ताह में वाहन चालकों को किया जागरूक

सड़क सुरक्षा सप्ताह में वाहन चालकों को किया जागरूक

Mon, 04 Feb 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह में वाहन चालकों को किया जागरूक
कोटद्वार। परिवहन विभाग ने सोमवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर के कई भागों में पंफलेट बांटकर वाहन चालकों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कोटद्वार में एआरटीओ आरएस कटारिया और परिवहन कर अधिकारी प्रथम शशि दुबे की अगुवाई में परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यूपी बार्डर स्थित कौड़िया चेक पोस्ट, लालबत्ती चौक समेत कई स्थानों पर पंफलेट बांटकर दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया।

सोमवार को परिवहन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लालबत्ती चौराहा से तहसील तक पैदल ही दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को पंफलेट बांटकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। परिवहन कर अधिकारी प्रथम शशि दुबे ने कहा कि प्रति वर्ष 10 फीसदी अतिरिक्त वाहन सड़कों पर आ रहे है। वाहनों की तादाद बढ़ने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ रहा है। दोपहिया वाहन दुर्घटना में वाहन चालकों की मृत्यु का कारण सिर की चोट है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय उच्च गुणवत्ता का हेलमेट पहनना अनिवार्य है। पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन संचालन के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें। इस मौके पर परिवहन कर अधिकारी द्वितीय सतेंद्रराज, परिवहन कर अधिकारी प्रदीप रौथाण, अजय नौडियाल, महेंद्र रावत, प्रेमपाल, अनिल रावत व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed