{"_id":"5b0848264f1c1ba06e8b4984","slug":"191527269414-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सूत्री मांग को लेकर गरजा वन विकास निगम कर्मचारी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सूत्री मांग को लेकर गरजा वन विकास निगम कर्मचारी संगठन
Updated Fri, 25 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। खनन गेट पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण सहित तीन अन्य मांगों को लेकर वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रभागीय विक्रय प्रबंधक कोटद्वार के साथ वार्ता कर अपनी समस्याओं का समाधान कराया।
शुक्रवार को वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी के नेतृत्व में वन विकास निगम के कर्मचारी प्रभागीय विक्रय प्रबंधक कोटद्वार कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कार्यालय के बाहर नारेबाजी होते देेख विभाग के प्रभागीय विक्रय प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारी के समक्ष उनकी मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर रोष जताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी ने अधिकारियों पर उनकी जायज मांग पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से खनन गेट पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण, डिपो में वन विकास निगम के हित में प्रकाष्ठ बिक्री, समस्त डिपो में आरसीसी खंभों से चारों ओर तारबाड़ किए जाने, स्केलर संवर्ग और चतुर्थ श्रेेेणी संवर्ग के कार्मिकों को एरियर का भुगतान किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। काफी देर तक अधिकारी के साथ हुई बहस के बाद प्रभागीय विक्रय प्रबंधक कोटद्वार ने उनकी चारों मांगों का लिखित समाधान किया।
इस अवसर पर संगठन के क्षेत्रीय मंत्री रमेश चंद्र घिल्डियाल, संगठन मंत्री बृजमोहन कन्याल, प्रभागीय अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत, मंत्री अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह व क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजवीर सिंह चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो