फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कण्वसिटी यूनाइटेड कोटद्वार और बीईजी रुड़की ने जीता मैच

कण्वसिटी यूनाइटेड कोटद्वार और बीईजी रुड़की ने जीता मैच

Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
कण्वसिटी यूनाइटेड कोटद्वार और बीईजी रुड़की ने जीता मैच
कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता गढ़वाल कप के पूल बी के मैच शुरू हो गए हैं। इसमें कण्वसिटी कोटद्वार और बीईजी रुड़की ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गढ़वाल कप के पूल बी का पहला मैच बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) रुड़की और हल्द्वानी हॉस्टल के बीच खेला गया। इसमें शुरुआत से ही दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोलपोस्ट पर हमले के प्रयास किए, लेकिन मजबूत रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों के चलते पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हो पाया। दूसरे हाफ मेें बीईजी की टीम ने मैच शुरू होते ही आक्रामक खेल शुरू कर हल्द्वानी के गोलपोस्ट पर धावा बोल दिया। दसवें मिनट में बीईजी के खिलाड़ी नवीन ने बेहतरीन गोल मारकर अपनी टीम को एक गोल की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने स्कोर बराबर करने के बहुत प्रयास किए, लेकिन बीईजी के डिफेंडरों के सामने उनकी एक नहीं चली। अंत में बीईजी ने मैच 1-0 से अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच गढ़वाल स्पोर्टिंग देहरादून और कण्वसिटी यूनाइटेड कोटद्वार के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने पहले हाफ में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन दोनों टीमें पहले हाफ तक गोल करने में नाकामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हाफ में देहरादून के खिलाड़ी एश्वर्य पुंडीर ने बेहतरीन गोल मारकर कोटद्वार की टीम में खलबली मचा दी। इसके बाद कोटद्वार के खिलाड़ियों ने देहरादून के गोलपोस्ट पर हमले शुरू कर दिए। प्रतियोगिता के 64वें मिनट में कोटद्वार के स्ट्राइकर वेदांत ने बेहतरीन हैडर के माध्यम से देहरादून पर गोल मारकर स्कोर बराबर कर दिया। उसने दो मिनट बाद एक और गोल मारकर बाजी पलट दी। इसके बाद कोटद्वार की टीम ने देहरादून को अपने डी के पास नहीं फटकने दिया। कण्वसिटी यूनाइटेड कोटद्वार ने मैच 2-1 से जीत कर अगले पायदान पर कदम रखा। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं, अनूप जखमोला और मेहरबान सिंह ने सुनाया। मैच के निर्णायक एसपी जोशी, प्रदीप नेगी, शिवा चौधरी और महेंद्र रावत थे।

इस अवसर पर कोटद्वार फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण भट्ट, सुनील रावत, गोपाल जसोला, संजय सिंह नेेगी, अतुल भट्ट, महेश कुकरेती, सुधीर नेगी व गुड्डू चौहान आदि मौजूद थे।

- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed