फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   176 ने शपथपत्र भरकर लिया नारी गरिमा का साझा संकल्प

176 ने शपथपत्र भरकर लिया नारी गरिमा का साझा संकल्प

Tue, 05 Feb 2019 10:18 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
176 ने शपथपत्र भरकर लिया नारी गरिमा का साझा संकल्प
student - फोटो : amarujala
कण्वघाटी/कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी में मंगलवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाअभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम में 176 प्रतिभागियों ने शपथपत्र भरकर नारी गरिमा का संकल्प लिया। गोष्ठी में महिला पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारी और अधिवक्ता समेत कई वक्ताओं ने बेटियों को बेटों से कम न आंकने का आह्वान करते हुए हर बेटी को अपराजिता बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी के प्रांगण में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विष्णु सिंह रावत सामाजिक संस्था की संयोजिका रंजना रावत ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार और कई पीढ़ियां शिक्षित होती हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बेटियों के प्रति अपना नजरिया बदलना होगा। अब बेटियां समाज में हर चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम हो गई हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए उनमें विश्वास जगाना होगा। बेटियों में जागरूकता बढ़ेगी तो वे निडर होकर अपनी परेशानियां से मुकाबला कर सकेंगी।
विज्ञापन

समाजसेवी रेखा नेगी ने कहा कि उत्तराखंड को संजोने में महिलाओं का अहम योगदान है। चाहे वह विकास हो या फिर रोजगार, पलायन को रोकने से लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए चिपको आंदोलन तक महिलाओं का अहम योगदान रहा है। उत्तराखंड की बेटियां देशभर में अपना और राज्य का नाम रोशन कर रही हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता महाअभियान को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संदीप शर्मा ने कहा कि बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। यदि कोई परेशानी होती है तो वे पुलिस से मदद ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी घटना आपके आसपास घटित होती है तो वे एकल इमरजेंसी नंबर 112 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
अधिवक्ता जगमोहन भारद्वाज ने छात्राओं को आपराधिक घटनाओं के संदर्भ में एफआईआर लिखने समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम में अमर उजाला के अपराजिता महाअभियान के तहत 153 छात्राओं समेत सभी 176 प्रतिभागियों ने नारी गरिमा के साझा संकल्प की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सिद्धार्थ रावत ने की। कार्यक्रम में राकेश मोहन ध्यानी, रमाकांत कुकरेती, मंजू नेगी, राकेश केष्टवाल, केके शर्मा, सुनील कुमार, अभिषेक भारती, कुलदीप सिंह नेगी, आरएस गुसाईं, अनिल कुमार व समाज सेवी प्रीति आदि मौजूद रहे।


-फोटो

पोस्टर प्रतियोगिता में तनुश्री सुयाल प्रथम
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत एवीएन स्कूल में हुई पोस्टर प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत हल्दूखाता के एवीएन स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रकृति विषय पर अपने मन के भाव पोस्टर पर उकेरे। प्रतियोगिता में कक्षा दस की छात्रा तनुश्री सुयाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एवीएन स्कूल के सभागार में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के बारे में विद्यालय की संचालिका अनुराधा नैथानी शर्मा ने जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा नौ की नेहा डोबरियाल ने द्वितीय और कक्षा संजोली ध्यानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षिका दीपा ध्यानी, बीना जखमोला, आशा भट्ट व सुरभि देवरानी आदि मौजूद रही।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed