फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उतराखंड पुलिस की टीम रामनगर पर पड़ी भारी

उतराखंड पुलिस की टीम रामनगर पर पड़ी भारी

Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड पुलिस की टीम  रामनगर पर पड़ी भारी
कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता गढ़वाल कप के दूसरे दिन खेल मैदान में फुटबाल का रोमांच छाया रहा। इसमें उत्तराखंड पुलिस ने रामनगर को हराया।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित गढ़वाल कप का पहला मैच गढ़वाल रेजिमेंट और डीएफए पौड़ी के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों की कांटे की टक्कर रही। मैच के अंतिम समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई मैच 0-0 पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच उत्तराखंड पुलिस और रामनगर के बीच खेला गया। इसमें उत्तराखंड पुलिस ने शुरुआत से ही रामनगर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच शुरू होते ही पुलिस के स्ट्राइकर मुकेश मेहरा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रामनगर के गोलपोस्ट पर गोल दाग दिया। एक गोल की बढ़त मिलते ही पुलिस के हौसले बुलंद हो गए उन्होंने रामनगर के गोलपोस्ट पर हमले शुरू कर दिए। कुछ देर बाद पुलिस के स्ट्राइकर नवीन ने रामनगर के डिफेंडरों को छकाते हुए एक और बेहतरीन गोल मारकर रामनगर के हौसले पस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हाफ में रामनगर के खिलाड़ियों ने मैच में वापसी के प्रयास किए, लेकिन पुलिस की रक्षा पंक्ति ने रामनगर के खिलाड़ियों को आजादी नहीं दी। इसके कारण रामनगर खेल के अंतिम समय तक भी गोल करने में नाकामयाब रहा। मैच उत्तराखंड पुलिस ने 2-0 से जीता। प्रतियोगिता के निर्णायक सतीश कुलासरी, प्रदीप नेगी, शिवा और पुष्कर गुसाईं थे। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुुसाईं, अनूप जखमोला और मेहरबान सिंह ने सुनाया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अरुण भट्ट, गिरिराज सिंह रावत, राजेंद्र कुमार देवरानी, सुनील रावत, मनीष भट्ट, सुधीर नेगी, सुभाष पांडे, विनोद पंत, अतुल भट्ट व उमेश कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed