फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अस्पताल के पेंटा वैक्सीन हुए एक्सपायर, नहीं लगे बच्चों को टीके

अस्पताल के पेंटा वैक्सीन हुए एक्सपायर, नहीं लगे बच्चों को टीके

Wed, 04 Oct 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के पेंटा वैक्सीन हुए एक्सपायर, नहीं लगे बच्चों को टीके
कोटद्वार। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में नौनिहालों को बुधवार को पेंटा वैक्सीन टीके नहीं लग पाए। लोगों को अपने बच्चों को लेकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को नवजात शिशु को छोड़कर बाकी बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए पेंटा वैक्सीन और खसरा के टीके लगाए जाते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अक्तूबर माह से सभी विद्यालयों में लगाए जाने वाले एमआर टीकाकरण की योजना के तहत खसरे के टीके लगने पहले से ही बंद हो गए हैं। वर्तमान में बच्चों को पेंटा वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे थे। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पेंटा वैक्सीन की 30 सितंबर को एक्सपायरी डेट होने के कारण अस्पताल में पड़ा स्टाक खराब हो गया है। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि बच्चों को लगने वाले टीकों का नया स्टाक समय पर नहीं मंगाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही लोग अपने बच्चों के साथ टीका लगाने के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीन नहीं होने की बात करकर उन्हें लौटा दिया गया। बच्चों को लेकर पहुंचे रवि शर्मा, कोमल नेगी, प्रियंका भारद्वाज, राजेश्वरी देवी ने स्वास्थ्य विभाग पर बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि बच्चों को इस हफ्ते टीका लगने की डेट थी, लेकिन अस्पताल में टीके उपलब्ध नहीं होने के कारण अब एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में बच्चों के बीमार पड़ने की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। उधर, एसीएमओ डा. नरेंद्र त्यागी ने माना कि वैक्सीन एक्सपायरी डेट की होने के कारण टीके नहीं लगाए गए हैं। अस्पताल में वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। अगले हफ्ते से बच्चों को पेंटा वैक्सीन लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed