फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कांग्रेसियों ने पेयजल, सीवर टैक्स वसूलने के विरोध में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

कांग्रेसियों ने पेयजल, सीवर टैक्स वसूलने के विरोध में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Tue, 05 Feb 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पेयजल, सीवर टैक्स वसूलने के विरोध में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेयजल एवं सीवर की दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मंगलवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से वे प्रदेश सरकार के पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए मालवीय उद्यान पहुंचे। यहां उन्होंने पुतले को आग के हवाले किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नगर निगम के चुनाव के दौरान दुर्गापुरी में आयोजित जनसभा में अगले दस साल तक नगर निगम में शामिल 35 ग्राम पंचायतों को टैक्स मुक्त करने की घोषणा की थी। लेकिन प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार ने पेयजल और सीवर टैक्स वसूलने से आम जनता पर अनावश्यक कर का बोझ डालकर अपनी जनविरोधी मंशा को जाहिर कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल गांवों में अभी तक सीवर की व्यवस्था तक नहीं है, ऐसे में जनता से सीवर टैक्स वसूल करना औचित्यहीन है। पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, गिरिराज किशोर हिंदवाण, दर्शन सिंह रावत, केसर सिंह नेगी, विनोद नेगी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, कुलदीप कंबोज आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


-फोटो

कांग्रेस सेवादल ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। कांग्रेस सेवादल युवा ब्रिगेड की जिला स्तरीय बैठक में सांगठनिक जनपद कोटद्वार की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में हिंदू महासभा की सदस्य पूजा पांडेय की ओर से गांधी जी की पुण्य तिथि पर उनके पोस्टर पर गोली मारने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्रीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल युवा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय कांग्रेस की रीढ़ है। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद कदम से कदम मिलाकर पार्टी और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किया है। सेवादल के कार्यकर्ता कट्टरपंथी संगठनों और ताकतों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें सुरजीत सिंह बिष्ट और अहसान अहमद को जिला उपाध्यक्ष, सुनील खत्री, भूपेंद्र सिंह, नीरज रौतेला व प्रतीक्षा नेगी को जिला महासचिव, विकास कुकरेती, रंजन कुमार व संजीव गौड़ को जिला सचिव मनोनीत किया गया। दिव्यांश रावत को संयुक्त सचिव बनाया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस के प्रति कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने और देश की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली। बैठक में जगमोहन सिंह नेगी, प्रदेश सचिव अमित नेगी, सहसचिव कुलभूषण, प्रवेश रावत, विनोद नेगी, भगवान सिंह रावत, दिनेश रावत व उमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed