{"_id":"5d027ec8bdec226dc02cab13","slug":"156044460510-kotdwar-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिकल फिटनेस में फिसड्डी साबित हुए सात जनपदों के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिकल फिटनेस में फिसड्डी साबित हुए सात जनपदों के युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित 10 दिवसीय भर्ती रैली में प्रदेश के सात जनपदों के युवा फिजिकल फिटनेस में फिसड्डी साबित हुए। भर्ती होने के लिए पहुंचे 33185 युवकों में से मात्र 3182 युवक ही मेडिकल तक पहुंच पाए। युवाओं की फिजिकल फिटनेस को लेकर आर्मी के अधिकारियों ने भी चिंता जताई। उनका कहना है कि युवाओं का यही हाल रहा तो आने वाले समय में सेना भर्ती में दिक्कतें आ सकती हैं।
03-12 जून तक कोटद्वार में प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार और देहरादून जिले की 57 तहसीलों के युवाओं के लिए 10 दिवसीय भर्ती का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 41973 युवाओं ने ऑन लाइन पंजीकरण कराया था। जिसमें से 8787 युवाओं के अनुपस्थित रहने से 33186 युवाओं ने भर्ती में प्रतिभाग किया था। जिसमें से मात्र 4379 युवाओं ने ही निर्धारित समय में 1600 मीटर दौड़ पूरी की। उसमें से भी छाती की चौड़ाई और ऊंचाई में 1197 युवाओं को बाहर का रास्ता दिख दिया गया। अब मात्र 3182 युवकों का मेडिकल किया जा रहा है। 25 अगस्त को मेडिकल में पास होने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सेना भर्ती अधिकारी विनीत बाजपेयी का कहना है कि आज के युवा अपनी फिजिकल फिटनेस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। जिसके करण उनका दौड़ का स्टेमना और छाती का आकार नहीं बढ़ पाता। यही कारण है कि अधिकतर युवा दौड़ से बाहर हो जाते हैं, जो दौड़ में पास होते हैं वे हाइट और चेस्ट में बाहर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल में पास होने वाले युवाओं की 25 अगस्त को लैंसडौन में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।