फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Apprehension of sugar black-marketing; seven shops inspected.

Kotdwar News: चीनी की कालाबाजारी की आशंका, सात दुकानों का किया निरीक्षण

Fri, 28 Aug 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 28 Aug 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Apprehension of sugar black-marketing; seven shops inspected.
फोटो
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। चीनी के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने दुगड्डा में राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात दुकानों में चीनी के स्टॉक और बिक्री दर की जांच की गई। निरीक्षण की रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी को भेज दी गई है।


दुगड्डा में चीनी का खुदरा भाव बढ़कर 61 से 64 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। नगर क्षेत्र में चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए पूर्ति विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी केसी बौंठियाल ने बताया कि दुगड्डा में सात राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में प्रत्येक सामग्री की रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से खाद्य सामग्री के दाम और स्टॉक पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed