{"_id":"6a917d4b6ac8087cda0e8d1b","slug":"buses-to-hilly-regions-saw-heavy-crowds-while-those-bound-for-the-plains-ran-empty-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126112-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पर्वतीय क्षेत्रों के लिए रही भीड़, मैदानी क्षेत्रों में खाली दौड़ी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पर्वतीय क्षेत्रों के लिए रही भीड़, मैदानी क्षेत्रों में खाली दौड़ी बसें
Fri, 28 Aug 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 28 Aug 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों में उत्तराखंड में ही निशुल्क सफर की घोषणा का दिखा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। रक्षाबंधन पर्व पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं को भरपूर लाभ मिला। वहीं, मैदानी क्षेत्र की बसें लगभग खाली ही दौड़ती रहीं।
कोटद्वार रोडवेज डिपो से महज दो किलोमीटर पर ही उत्तर प्रदेश की सीमा शुरू हो जाती है। उत्तराखंड में प्रमुख रूप से हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, रामनगर के लिए संचालित होने वाली कोटद्वार डिपो की रोडवेज बसें नजीबाबाद से होकर गुजरती हैं। इसके अलावा कई बसें पर्वतीय क्षेत्रों में ही संचालित होती हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम की रक्षाबंधन पर उत्तराखंड में ही निशुल्क बस यात्रा का लाभ केवल हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश और पर्वतीय क्षेत्रों में आने-जाने वालों को ही मिला। कोटद्वार से दिल्ली, नोएडा, एनसीआर, जयपुर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़, अमृतसर आदि मैदानी क्षेत्रों में जाने वाली महिला यात्रियों को योजना का लाभ नहीं मिल सका। महिलाओं ने कोटद्वार से उत्तराखंड की बसों में सवार न होकर यूपी की बसों से सफर किया। एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से कोटद्वार से उत्तर प्रदेश सीमा जीरो प्वाइंट पर होने से मैदानी क्षेत्रों को योजना लाभ देना संभव नहीं था। मैदानी क्षेत्रों में जाने वाली महिलाएं नाममात्र को ही कोटद्वार डिपो की बसों में सवार हुईं।