फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पर्यटन विकास से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: सतपाल महाराज

पर्यटन विकास से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: सतपाल महाराज

Thu, 13 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन विकास से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: सतपाल महाराज

विज्ञापन
सतपुली/कोटद्वार। क्षेत्रीय विधायक व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली में लोनिवि के निरीक्षण भवन में आयोजित एक समारोह में पर्यटन मंत्री ने कई सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन के विकास से ही पहाड़ों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कहा कि सतपुली झील के लिए 106 करोड़ और खैरासैंण झील के लिए 80 करोड़ की डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सतपुली-सिसल्डी मार्ग के 15 किमी का नवीनीकरण, खैरासैंण मोटर मार्ग 3 किमी डामरीकरण और दुधारखाल कोटा मोटर मार्ग 500 मीटर डामरीकरण का लोकार्पण, सतपुली-बरसूड़ी मोटर मार्ग के पोखरी चमोली गांव तक 2 किमी नव निर्माण का शिलान्यास, जयहरीखाल के धंधोली से मोली पास्ता मार्ग का तीन किमी नव निर्माण का शिलान्यास, द्वारीखाल के कुल्हाड़ गांव तक 500 मीटर डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का शिल्यान्यास किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सतपाल महाराज ने पोखड़ा विकासखंड के राइंका सकनोलीखाल के अतिरिक्त कक्षा कक्ष और एकेश्वर विकासखंड के चौमासूधार में लिंक मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। इन मौकों पर आयोजित जनसभाओं में पर्यटन मंत्री ने कहा कि चौबट्टाखा विधानसभा में पर्यटन विकास से रोजगार सृजन के प्रयास किए जा रहे हैं। भैरवगढ़ी और दीबा में रोपवे के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की अधिकृत संस्था वाप्कोस द्वारा किया जा रहा सर्वे का काम अंतिम चरण में है। सतपुली में 5 करोड़ की लागत से पार्किंग, 3 करोड़ की लागत से पर्यटक आवास गृह के सर्वे का कार्य भी पूरा हो चुका है। सभी योजनाओं पर शीघ्र ही बजट स्वीकृति के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म के तहत पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून के लिए भी भूमि का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पर्यटन मंत्री के पीआरओ राय सिंह नेगी, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, सीएम के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत, महेश मिश्रा, सभासद थामेश्वर कुकरेती एवं देवेंद्र राणा, विधायक प्रतिनिधि गबर सिंह एवं सुरेंद्र बिष्ट, तहसीलदार सुरेश चंद्र डबराल, पूर्व शिक्षाविद् राजेंद्र सिंह रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed