{"_id":"5c59bd67bdec2273a67c9d47","slug":"151549385063-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने रैंप पर कैटवाक कर बिखेरे जलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने रैंप पर कैटवाक कर बिखेरे जलवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की ओर से और जीएंडजी व निसबड़ के सहयोग से आयोजित समारोह मेें महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फैशन शो में जलवे बिखेरे। इस अवसर पर 14 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं।
मंगलवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित समारोह का बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. हरक सिंह रावत ने महिलाओं के उत्थान में बेहतर कार्य करने के लिए संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं रावत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अनुकृति के प्रयासों से महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है, उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के बिना महिला सशक्तिकरण की कल्पना नहीं की जा सकती। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र और 14 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं। इसके अलावा 68 महिलाओं को आर्थिक सहायता के चेक भी दिए गए।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद संस्थान से प्रशिक्षण लेकर महिलाओं द्वारा बनाए गए वस्त्रों का फैशन शो आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और युवतियों ने पुराने शॉल से बने वस्त्रों को पहनकर कैटवाक किया। फैंसी ड्रेस में ब्यूटी क्वीन राउंड, पौंछू राउंड के माध्यम से गढ़वाली परिधानों का प्रदर्शन किया गया। फैशन शो का मुख्य आकर्षण नन्हें मुन्ने बच्चों का कैटवाक रहा। बच्चों ने घर में बेकार पड़ी हुई वस्तुओं से बने कपड़ों को पहनकर रैंप पर जलवे बिखेरे। इसके बाद महिलाओं ने नंदा देवी राजजात, गढ़वाली लोक नृत्य, पांडव जागरण आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गढ़वाल की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुुसाईं रावत, लेबर कमिश्नर मधु नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, भुवनेश खर्कवाल, बीरेंद्र रावत, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रश्मि राणा, अभिलाषा भारद्वाज, प्रियंका पंत थपलियाल, शशिबाला केष्टवाल व लीला कर्णवाल आदि मौजूद थे।
-फोटो