फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   द्वारीखाल के बरसूड़ी गांव में चार महीने से पेयजल आपूर्ति ठप

द्वारीखाल के बरसूड़ी गांव में चार महीने से पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 02 Feb 2019 09:54 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
द्वारीखाल के बरसूड़ी गांव में चार महीने से पेयजल आपूर्ति ठप
water - फोटो : amarujala
जयहरीखाल। जलसंस्थान की लापरवाही के चलते द्वारीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत बरसूड़ी में गत चार महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्राम पंचायत के करीब 80 परिवार पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्या को लेकर जलसंस्थान लापरवाह बना हुआ है। चार माह पूर्व गांव के पास बन रहे भलगांव मोटर मार्ग का मलबा गिरने से गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। विभाग द्वारा लाइन की मरम्मत का कार्य नहीं किए जाने पर गांव के लोग एक किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीण पिछले चार महीने से विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनीता देवी, शिवप्रकाश कुकरेती, भूपाल सिंह रावत, गोकुल सिंह रावत व विजेंद्र प्रसाद कुकरेेती ने जलसंस्थान पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांव के 80 परिवारों में से अधिकतर परिवारों में बुजुर्ग रह गए हैं। उनको एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार माह से पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को पीने के लिए मुश्किल से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जानवरों को पानी पिलाने और कपड़े धोने के लिए लोग स्रोत पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता बीआर चौधरी ने बताया कि उनको बरसूड़ी गांव में पेयजल आपूर्ति ठप होने की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed