फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सूर्यनगर में शुरू नहीं हुआ आपदा राहत कार्य, लोग परेशान

सूर्यनगर में शुरू नहीं हुआ आपदा राहत कार्य, लोग परेशान

Wed, 09 Aug 2017 09:23 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
सूर्यनगर में शुरू नहीं हुआ आपदा राहत कार्य, लोग परेशान
कोटद्वार। उत्तराखंड जन आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा ने ग्राम पंचायत काशीरामपुर के सूर्यनगर कालोनी में आपदा राहत कार्य चलाने की मांग की। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूर्यनगर में आपदा को आए चार दिन हो गए हैं, लेकिन वहां किसी प्रकार का आपदा राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। आपदा में लोगों के मकान, घरेलू सामान व खेती को भारी नुकसान हुआ है। कालोनी में मलबा जमा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा न तो कीटनाशक का छिड़काव किया गया है और न ही दवाई वितरित की गई है। इसके कारण मलबे से निकलने वाली दुर्गंध से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बताया कि नाले से सुरक्षा दीवार बह जाने के कारण एक बार फिर से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रभावितों को आर्थिक मदद के लिए उचित मुआवजा और नाले में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। इस अवसर पर मोर्चा प्रवक्ता विजय ध्यानी, राजाराम अंथवाल व कोमल सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed