फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लैंसडौन का राहुल बना सबसे कम उम्र का बास्केटबाल आफिसियल-CITY

लैंसडौन का राहुल बना सबसे कम उम्र का बास्केटबाल आफिसियल-CITY

Thu, 28 Mar 2019 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन का राहुल बना सबसे कम उम्र का बास्केटबाल आफिसियल-CITY
लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल के हेड ब्वाय रह चुके राहुल बिष्ट ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित बास्केटबाल रेफरी की पैनल बी की परीक्षा में देश में दूसरा स्थान हासिल पर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बास्केटबाल फेडरेशन दिल्ली की ओर से राहुल को यंगेस्ट आफिशियल का दर्जा दिया गया है। राहुल भविष्य में इंटरनेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन के आफिशियल के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

चमोली के घेस गांव निवासी और वर्तमान में लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार के पद पर तैनात लक्ष्मण सिंह और हेमलता बिष्ट बेटे राहुल की इस उपलब्धि पर गदगद हैं। राहुल ने बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से लुधियाना में आयोजित परीक्षा में भी प्रतिभाग किया था। इसमें उन्होंने पूरे देेेश से चयनित 36 बच्चों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पहला स्थान कर्नाटक के मोहन कुमार को मिला।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि उनकी शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन से हुई। इस दौरान वह स्कूल के हेड ब्वाय भी रहे। वह बास्केटबाल के सबसे कम उम्र के आफिशियल के रूप में चुन गए हैं। वर्तमान में वह देहरादून में उत्तराखंड बास्केटबाल फेडरेशन के तकनीकी कमेटी मेें आफिशियल के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सेना के माध्यम से वह अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने विद्यालय के छात्र राहुल की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed