फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आवो मिलकर अलख जगाएं, शतप्रतिशत मतदान कराएं

आवो मिलकर अलख जगाएं, शतप्रतिशत मतदान कराएं

Thu, 28 Mar 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
आवो मिलकर अलख जगाएं, शतप्रतिशत मतदान कराएं
कोटद्वार। राजकीय पीजी कालेज कोटद्वार में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत महिला हिंसा और मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बीएड के छात्र-छात्राओं ने समाज में फैली बुराई को दूर करने और मतदान के दिन शत-प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में 110 बीएड प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसएल भट्ट ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान करने से ही लोकतंत्र मजबूत बनेगा। इसके लिए महिलाओं की भागीदारी अहम है। उन्होंने सभी छात्र-छात्रा मतदाताओं से 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि छात्र-छात्राएं आस-पड़ोस की सभी महिलाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर उन्होंने बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति महिलाओं को सतर्क रहने पर भी जोर दिया। भट्ट ने कहा कि समाज में जहां भी महिलाओं का शोषण होता है, उसे रोकना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान पूरे देश की महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कहा कि किसी को कोई भी आपराधिक गतिविधि महसूस होती है तो वह तुरंत अपने परिजन, शिक्षक, मित्र या पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दें। जरूरी नहीं है कि अपराधी कोई अपरिचित हो, वह परिचित भी हो सकता है। लिहाजा संकोच व चुप रहने के बजाय इसका विरोध करें। इससे समय रहते अपराध होने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएट प्रो. डा. आरएस चौहान, असिस्टेंट प्रो. डा. स्वाति नेगी, डा. सुषमा थलेड़ी, डा. अनिल मान आदि ने लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान कर आदर्श नागरिक का कर्तव्य निभाने की ली शपथ
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में बीएड प्रशिक्षुओं ने आदर्श नागरिक का फर्ज निभाते हुए आगामी लोकसभा में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर छात्र शंकर थापा ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। गोष्ठी में शिवानी सिंह, परीक्षा कोटनाला, ज्योति भंडारी, निधि कोटनाला, सृष्टि रावत, अंकिता नेगी, प्रियंका राना, नेहा देवरानी, सोनाली द्विवेदी, कविता कुमारी, कल्पना नेगी, अर्चना भट्ट, अनुजा रावत, निनिका थापा, प्रिया भट्ट, सिमरन शाह, जासमीन व शीतल पुंडीर समेत 103 प्रतिभागी शामिल रहे।

अमर उजाला की अपराजिता मुहिम सराहनीय है। इससे महिलाएं बाल अपराध और महिला हिंसा के प्रति जागरूक हो रही हैं। महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत होने पर ही वह अपराजिता बन सकती हैं।

- डा. डीएम शर्मा, बीएड विभागाध्यक्ष

2. महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। बुराई के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर ही वह अपराजिता बन सकती हैैं। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम लोगों में नई सोच पैदा करने का बेहतरीन प्रयास है।
- डा. एके जायसवाल

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed