फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एसडीएम न तहसीलदार, खानापूर्ति तक सिमटा तहसील दिवस

एसडीएम न तहसीलदार, खानापूर्ति तक सिमटा तहसील दिवस

Tue, 05 Feb 2019 10:14 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम न तहसीलदार, खानापूर्ति तक सिमटा तहसील दिवस
problem - फोटो : amarujala
कोटद्वार। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस खानापूर्ति तक सिमटा रहा। इस मौके पर दर्ज 20 शिकायतों में से महज पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश के साथ प्रेषित की गई हैं। तहसील दिवस में न तो एसडीएम रहे, न ही तहसीलदार। इसके कारण कई लोगों ने शिकायतें दर्ज कराना भी जरूरी नहीं समझा। लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। स्थिति यह रही कि तहसील दिवस में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को समस्याएं सुननी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम और तहसीलदार की गैरमौजूदगी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनंद रतूड़ी ने तहसील दिवस की अध्यक्षता की। तहसील दिवस में सिंचाई, पेयजल, सड़क, वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन के मुद्दे छाए रहे। रतनपुर निवासी राजाराम अणथ्वाल ने बालासौड़, हरसिंगपुर, रतनपुर सुखरो, शिब्बूनगर व पदमपुर में लावारिस पशुओं की दहशत से काश्तकारों को निजात दिलाने, संचार कंपनी द्वारा बालासौड़ में ओएफसी लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत कराने, रतनपुर-बालासौड़ मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने, बीईएल रोड का पैच बनाने, पनियाली गदेरे के हेड से टेल तक अवैध अतिक्रमण हटाने, क्षेत्र में जल संस्थान की पेयजल लाइनों से अवैध कनेक्शन हटवाने की मांग उठाई। शिब्बूनगर निवासी सुशील कुमार थपलियाल ने माल वाहक वाहनों का लोडिंग, अनलोडिंग का समय निर्धारित करने और निर्धारित समय के अतिरिक्त माल वाहक वाहनों का नगर में प्रवेश निषिद्ध करने, ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगाने और क्षमता से अधिक सवारियां भरने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने व डग्गामार जीपों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न विभागों के 16 अधिकारी मौजूद रहे।

-फोटो

तहसील दिवस पर दर्ज कराईं दो शिकायतें
यमकेश्वर। यमकेवर के तहसील दिवस पर पांच शिकायतें दर्ज की गईं। तहसीलदार ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
तहसीलदार सुरेश चंद्र डबराल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने दो शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलधारखाल में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने और विद्यालय में डेढ़ वर्षों से गणित का शिक्षक नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। कोटा माला विकास संगठन के अध्यक्ष शक्ति सिंह राणा ने वर्ष 2012 में ग्राम कोटा में फसल क्षतिपूर्ति और प्राथमिक विद्यालय कोटा में क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिलवाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed