फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि बैजरो कार्यालय में दिया धरना

जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि बैजरो कार्यालय में दिया धरना

Wed, 07 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि बैजरो कार्यालय में दिया धरना
बैजरों। विकासखंड बीरोंखाल क्षेत्र के विभिन्न स्वीकृत मोटर मार्गों का निर्माण ठप होने से गुस्साए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग बैजरों में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र स्वीकृत मोटर मार्गों के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी पौड़ी कै. सुशील कुमार के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन रावत के नेतृत्व में बंद पड़ी सड़कों और बाहरी ठेकेदारों को काम देने को लेकर लोनिवि अधिशासी अभियंता के कार्यालय में नारेबाजी की। कहा कि विकासखंड में विभिन्न स्वीकृत मोटर मार्गों का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। विभाग सड़क निर्माण के मूल कार्य को छोड़कर भवन निर्माण, नाली और पैरापिटों का निर्माण कर रहा है, जिसका कार्य बाहरी ठेकेदारों से कराया जा रहा है। इससे स्थानीय ठेकेदारों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। धरना-प्रदर्शन में जिवईं के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश रावत, धोबीघाट के प्रधान सुरेंद्र बिष्ट, ग्राम सीला प्रधान श्याम सिंह, रतकोट प्रधान दीपेंद्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष नौटियाल, कनेरा क्षेत्र पंचायत सदस्य दीप्ति प्रकाश, बापता प्रधान इंदरपाल सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष शिव सिंह, सुमित्रा देवी व संध्या देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed