फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उतराखंड जल संस्थान कर्मचारी यूनियन का धरना स्थागित

उतराखंड जल संस्थान कर्मचारी यूनियन का धरना स्थागित

Tue, 06 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड जल संस्थान कर्मचारी यूनियन का धरना स्थागित
कोटद्वार। उत्तराखंड जलसंस्थान कर्मचारी यूनियन का चार सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना मंगलवार को अधिशासी अभियंता के साथ वार्ता के बाद स्थगित हो गया।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारी मांगों के समर्थन में सोमवार से जलसंस्थान कोटद्वार कार्यालय में धरने पर बैठे थे। इस बीच पदाधिकारियों की अधिशासी अभियंता ललित चंद्र रमोला से वार्ता हुई। यूनियन के शाखा सचिव सुभाष बड़थ्वाल ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला को दिए पत्र में बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने संगणक त्रिभुवन गुसाईं को कनिष्ठ अभियंता का कार्यभार देने के आदेश की छाया प्रति उपलब्ध कराने, जलकल में कार्यरत पंप चालक और शिफ्ट इंचार्ज को अपर सहायक अभियंता या पंप अधीक्षक के आदेशों पालन करना है, की स्थिति स्पष्ट करवाने, शिवपुर नलकूप के कर्मचारियों द्वारा प्रेषित हस्ताक्षर युक्त पत्र के संबंध में की गई कार्रवाई की छायाप्रति उपलब्ध करवाने और मृतक आश्रितों को सेवा में लिए जाने के लिए विभागीय कार्यवाही के संबंध में जानकारी देने की मांग की है। वार्ता के बाद धरना-प्रदर्शन स्थगित हो गया। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र थलेड़ी, शाखा अध्यक्ष आलोक माहेश्वरी, नरेंद्र चौहान, दिनेश रावत, भोला, धर्मवीर नेगी, लोकेश, दिवाकर भारद्वाज, किशोरी खंतवाल, सुरेंद्र रावत, श्रीधर नेगी, गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह, वेदप्रकाश, मेहरबान सिंह नेगी, रामकुमार, प्रदीप बिलियम व सत्यपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed