{"_id":"598b2e394f1c1bd91a8b47e5","slug":"121502293561-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। गत तीन-चार अगस्त की रात बादल फटने के बाद शहर में आई बाढ़ में अफरातफरी के दौरान इनवर्टर फटने से बुरी तरह झुलसे एक ही परिवार के तीन लोगों में से एक महिला की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। आग से झुलसे परिवार के दो अन्य लोगों का उपचार चल रहा है, जिसमें एक की हालत अभी चिंताजनक बनी है। नगर सभासद विनय भाटिया ने बताया कि गत बृहस्पतिवार की रात जहां बादल फटने के बाद बाढ़ ने शहर में तबाही मचाई थी। इसी दौरान रिफ्यूजी कालोनी में मची अफरातफरी के बीच एक इनवर्टर शार्ट सर्किट होने से फट गया और रसोई में रखे गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली थी। इस दौरान घर के अंदर मौजूद हरेंद्र भाटिया (48), उनकी पत्नी रेनू भाटिया (42) और उनका बेटा राहुल भाटिया (19) आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए थे। दिल्ली में उपचार के दौरान बुधवार को रेनू भाटिया की मौत हो गई।
सभासद ने बताया कि इस परिवार में महिला ही परिवार को संभाल रही थी। पिता-पुत्र दिव्यांग हैं, जिनका दिल्ली में उपचार चल रहा है। उनके बेेटे राहुल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। महिला को मिलाकर इस आपदा ने रिफ्यूजी कालोनी में तीन लोगों की जान ली है।