{"_id":"5b0454b24f1c1be5408b71b5","slug":"11527010482-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से पीएससी दुगड्डा को उच्चीकरण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से पीएससी दुगड्डा को उच्चीकरण का इंतजार
Updated Tue, 22 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। विकास खंड दुगड्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण न होने से क्षेत्रवासियों को उचित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों को स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा के लिए बड़े शहरों में महंगे दामों पर इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
वर्ष 2013 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी ने सीएमओ को चिकित्सालय के उच्चीकरण के लिए कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी आज तक चिकित्सालय का उच्चीकरण नहीं हो सका। स्वास्थ्य केंद्र मरहम पट्टी तक सीमित रह गया है। क्षेत्रीय जनता बेस अस्पताल कोटद्वार, देहरादून और प्राइवेट क्लीनिकों में इलाज कराने को मजबूर है।
निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश नेगी व सांसद प्रतिनिधि दीपक ध्यानी ने बताया कि पीएचसी दुगड्डा के उच्चीकरण से देवीखाल, सीला, फरसूला, दुगड्डा, उमथगांव, हनुमंती, पौखाल, जयगांव, मंझयाड़ी, नाथूखाल, सिमलना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी के दर्जनों गांव की करीब 70 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी बीएस जंगपांगी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा के उच्चीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही चिकित्सालय का उच्चीकरण कर यहां सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
-फोटो