{"_id":"5c5c562ebdec2258bd0c877a","slug":"111549555246-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों में बरतो सख्ती, तभी मिलेगी दुर्घटनाओं से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों में बरतो सख्ती, तभी मिलेगी दुर्घटनाओं से मुक्ति
विज्ञापन
student
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। संभागीय परिवहन कार्यालय कोटद्वार ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। परिवहन अधिकारियों ने माइक से लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी और दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की। यातायात नियमों में बरतो सख्ती, तभी मिलेगी दुर्घटनाओं से मुक्ति से लोगों को जागरूक किया गया।
बृहस्पतिवार को कोटद्वार के एआरटी आरएस कटारिया के नेतृत्व में आईएचएमएस इंस्टीट्यूट के छात्रों ने परिवहन टीम के साथ सिमलचौड़ से कौड़िया, बालासौड़, देवीरोड़ से लालबत्ती चौक होते हुए सिद्धबली मंदिर तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान कोटद्वार के संभागीय परिवहन अधिकारियों ने वाहन पर लगे माइक से लोगों को यातायात की जानकारी दी। टीम ने पीजी कालेज कोटद्वार पहुंच कर लोगों और छात्रों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व वाहनों को नियंत्रित गति से चलाने समेत अनेक यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। परिवहन कर अधिकारी शशि दुबे ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी हादसों को न्यौता देती है। सड़क पर लगे यातायात चिह्नों की जानकारी होने से दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं में 70 प्रतिशत दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी से होती हैं। उन्होंने नाबालिगों को वाहन न चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की।
इस मौके पर परिवहन कर अधिकारी द्वितीय मनोज नेगी, कर निरीक्षक प्रदीप रौथाण व अजय नौडियाल आदि मौजूद रहे।