{"_id":"5b06f2f04f1c1b926e8b464d","slug":"111527182064-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सतपाल महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सतपाल महाराज
Updated Thu, 24 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में ठोस कार्य योजना तैयार की जा रही है।
पर्यटन मंत्री ने सेडियाखाल में सेडियाखाल-कंडोली मोटर मार्ग का शिलान्यास, गवाणी में भरतपुर-डबरा मोटर मार्ग के द्वितीय चरण के कार्य का शुभारंभ, किमगड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण और मासों में मासों लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इसके बाद इंटर कॉलेज कुटियाखाल और राजीव नवोदय विद्यालय संतूधार में वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सूबे को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए देश-दुनिया की नजरों से ओझल छोटे पर्यटन स्थलों को उभारने की कवायद की जा रही है। इसी श्रेणी में राज्य में 13 जिलों में 13 डेस्टिनेशन चयनित किए गए हैं। इसमें से एक चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत खैरासैंण भी है।
पर्यटन मंत्री ने विधायक निधि से राजीव नवोदय विद्यालय संतूधार को प्रयोगशाला उपकरण, फर्नीचर, शौचालय के लिए 10 लाख रुपये और विद्यालय को 20 सोलर लाइटें देने की घोषणा की। इसके अलावा जनता इंटर कालेज कुटियाखाल को शौचालय के लिए दो लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस अवसर पर इंटर कालेज कुटियाखाल एवं राजीव नवोदय विद्यालय में छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाधिकारी सुशील कुमार, राजीव नवोदय की प्राचार्य वंदना भारद्वाज, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, ललित मोहन खंतवाल, नीरज पांथरी, देवेंद्र भट्ट, चंद्रकला आर्य व कुसुम खंतवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।