फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   यातायात के नियमों का उलंघन किया तो खैर नहीं: एएसपी

यातायात के नियमों का उलंघन किया तो खैर नहीं: एएसपी

Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
यातायात के नियमों का उलंघन किया तो खैर नहीं: एएसपी
कोटद्वार। कोतवाली में पुलिस की ओर से परिवहन से जुड़ी यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें एएसपी ने लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। साथ ही ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में एएसपी डा. हरीश वर्मा ने कहा कि पुलिस और एआरटीओ विभाग के बार-बार समझाने के बाद भी वाहन चालक लगातार यातायात के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सड़कों पर ओवर लोडिंग व माल वाहक वाहनों में सवारी भरी जा रही है। वाहन चलाते समय मोबाइल और शराब का प्रयोग किया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्रालियां रात को बिना रिफ्लेक्टर के सड़कों पर खड़ी होकर दुर्घटना का सबब बनी हुई हैं। टैंपो, मैक्स और बस चालक जहां-तहां वाहन रोककर सवारी उतार और चढ़ा रहे हैं। इसके कारण शहर में जाम लग रहा है। उन्होंने सभी से सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और शहर की यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर जीप टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, टैंपो यूनियन के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह रावत और कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed