{"_id":"59d50c584f1c1bb0538b5a7c","slug":"101507134552-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने की छात्रा से छेड़खानी, पोक्सो में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने की छात्रा से छेड़खानी, पोक्सो में मामला दर्ज
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयहरीखाल/लैंसडौन। लैंसडौन तहसील के जयहरीखाल क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षक द्वारा इंटर की छात्रा से छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की ओर से लैंसडौन थाने में शिक्षक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही शिक्षक मेडिकल अवकाश लेकर फरार हो गया है। पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी के बिजनौर जिले के लिए रवाना हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ कोटद्वार जेआर जोशी ने लैंसडौन पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार घटना पिछले माह 19 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़िता की ओर से घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी गई थी, लेकिन विद्यालय प्रशासन मामले को दबाता रहा। पीड़िता इंटर की छात्रा है। उसने तहरीर में बताया कि उस पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते उसे कोतवाली में रिपोर्ट लिखवानी पड़ी। पीड़िता के अनुसार कामर्स शिक्षक अफजल महबूब खान ने विगत 19 सितंबर को विद्यालय में मौका पाकर उसके साथ छेड़खानी की। इससे पूर्व भी वह कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है, जिसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य से की गई थी। कोतवाल एमपी पूर्वाल ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर पोक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक अफजल महबूब खान नई बस्ती बिजनौर (यूपी) का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है।
छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना की जानकारी लगते ही बुधवार को छात्र संगठनों और हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने लैंसडौन कोतवाली में पहुंचकर आक्रोश जताया। एबीवीपी के जिला उप संयोजक विनय कुकसाल, विहिप के नगर संयोजक शिवप्रसाद रावत, छात्रसंघ जयहरीखाल के अध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष शैलेंद्र देवरानी, कोषाध्यक्ष रवि सेमवाल, विवि प्रतिनिधि आशीेष रावत, छात्रा सदस्य करूणा आरोपी शिक्षक की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।