{"_id":"13341b32-ea42-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kho-kho-player-became-the-marshall-arts-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो खिलाड़ी बनी मार्शल आर्ट ‘चैंपियन’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो खिलाड़ी बनी मार्शल आर्ट ‘चैंपियन’
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार की रजनी देवी ने दक्षिण कोरिया में चौथे एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि खो-खो खिलाड़ी रही टीएचडीसी कालोनी हरिद्वार निवासी रजनी ने सिर्फ तीन साल पहले शौकिया तौर पर मार्शल आर्ट्स की शुरुआत की थी।
वह इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली प्रदेश की पहली खिलाड़ी हैं। बृहस्पतिवार को दून पहुंचने में रजनी ने अपने अनुभव साझा किए। दक्षिण कोरिया में 29 जून से 7 जुलाई तक हुई प्रतियोगिता में रजनी का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान की खिलाड़ी को 2-1 से पटखनी देने के बाद रजनी को सेमीफाइनल में तजाकिस्तान की खिलाड़ी से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। रजनी ने बताया कि विदेशी खिलाड़ियों का खेल उनकी अपेक्षा बहुत तेज है। उनके पास बेहतर उपकरण और प्रैक्टिस की तकनीक है।
विज्ञापन
खो-खो बहुत पसंद
रजनी ने बताया कि पहले उनको खो-खो बहुत पसंद था। कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वे राज्य टीम की ओर से प्रतिभाग कर चुकी हैं। करीब 3 साल पहले उन्होंने शौकिया तौर पर मार्शल आर्ट की शुरुआत की। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने खेल को गंभीरता से लेना शुरू किया।
कोच संजीव कुमार ने उन्हें खेल की बारीकियां सिखाईं। कोच संजीव कुमार ने बताया कि भारतीय टीम में 9 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिनमें 6 लड़के और 3 लड़कियां थीं।
मगर रजनी के अलावा कोई भी पदक जीतने में सफल नहीं हो सका। रजनी की फिटनेस और स्टेमिना अन्य खिलाड़ियों से अच्छा है और मैच के दौरान भी वह आत्मविश्वास से भरी दिखी।