फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar Son steals mother jewelry cover rising expenses and flees to Rajasthan; arrested by police

कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 03:37 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 08 Oct 2026 03:37 PM IST
सार

महिला ने बताया कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई।

विज्ञापन
Kotdwar Son steals mother jewelry cover rising expenses and flees to Rajasthan; arrested by police
मां के गहने चुराने वाला बेटा गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बालासौड़ में एक बेटे ने अपनी ही मां के घर से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और राजस्थान फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के 10.50 तोला सोने और 891 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


बालासौड़ निवासी अनीता देवी ने पांच अक्तूबर को कोतवाली कोटद्वार में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


देहरादून:  ऑनलाइन गेमिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से गिरफ्तार किया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी में वादिनी के बेटे दीपांशु राजपूत की भूमिका सामने आई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को उसके राजस्थान में होने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपांशु राजपूत को झालूपुरा, जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि व्यक्तिगत जरूरतों और शौक पूरे करने के लिए उसने मां के जेवर चोरी किए थे। वारदात के बाद वह जेवर लेकर राजस्थान भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed