{"_id":"bb2b6a6c-dd03-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kedar-will-be-worshipped-in-omkareshwar-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल इस मंदिर में होगी केदारनाथ की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल इस मंदिर में होगी केदारनाथ की पूजा
ऊखीमठ/ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम में हुई तबाही से मंदिर का गर्भगृह अशुद्ध होने कारण अब बाबा केदारेश्वर को ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व तीन दिन तक केदारेश्वर की पूजा-अर्चना गुप्तकाशी में की गई। केदारनाथ धाम और मंदिर के शुद्धिकरण के बाद ही धाम में बाबा की पूजा-अर्चना की जाएगी।
धाम की स्थिति में सुधार और मरम्मत के संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करने के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग देहरादून आ रहे हैं।
सोमवार को केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग बाबा केदार की भोग मूर्ति के साथ ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचे।
यहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा की भोग मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।
अब धाम और केदारनाथ मंदिर के शुद्धिकरण तक बाबा की पूजा-अर्चना यहीं पर की जाएगी। केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने बताया कि केदारनाथ रावल श्री भीमाशंकर लिंग के दिशा-निर्देशानुसार भोग मूर्ति को ऊखीमठ में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन