फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   jilla panchayat election in haridwar

जिला पंचायत अध्यक्ष: कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी में होगी टक्कर 

Fri, 06 May 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 06 May 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
jilla panchayat election in haridwar
जिला पंचायत चुनाव

हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए कुल दो-दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। चुनाव मैदान में कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी ही उतरे हैं।

विज्ञापन


दोनों पदों में आमने-सामने की टक्कर होगी। वहीं नामांकन समय में बसपा प्रत्याशी के साथ पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी को उपाध्यक्ष के लिए बसपा की ओर से नामांकन नहीं कराए जाने पर दोनों में मतभेद हो गए।
विज्ञापन


कुंवर प्रणव सिंह ने अपनी पत्नी के साथ वहां से अपने समर्थकों के साथ रवाना हो गए। उन्होंने बसपा नेता शहजाद पर धोखा देने का आरोप लगाया।  नामांकन पत्रों की जांच सात मई को, वापसी 10 को  और मतदान एवं मतगणना 13 मई को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में हुए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी सविता चौधरी पत्नी पहुंची। सविता चौधरी कांग्रेस के दिग्गज नेता चौधरी राजेंद्र सिंह के भाई अशोक चौधरी की पत्नी हैं।

उन्होंने अपने प्रस्तावक और अनुमोदक के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद कांग्रेस के ही राव आफाक अली ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद बसपा से प्रत्याशी मौ. शहजाद के छोटे भाई मौ. सत्तार अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।

कांग्रेस के बागी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी सत्तार के साथ ही आए। सत्तार ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। बसपा की ओर से समर्थित निर्दलीय के रुप में वीरेंद्र सिंह का उपाध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराया गया।


वहीं बसपा प्रत्याशी के साथ पहुंचे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और बसपा के पूर्व विधायक शहजाद के बीच में हुआ रानी देवयानी के लिए उपाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल नहीं कराया जा सके। जिसे लेकर रानी देवयानी ने सत्तार के अनुमोदक से नाम वापिस ले लिया। सत्तार ने अपना अनुमोदक मुनीर आलम को बनाते हुए तीसरा नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

बसपा प्रत्याशी के अनुमोदक
बसपा प्रत्याशी सत्तार ने तीन नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिसमें एक नामांकन पत्र में प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी और अनुमोदक मजहर थे। लेकिन उनके प्रस्तावक का नाम वापिस लेने पर उनके स्थान पर मुनीर आलम को प्रस्तावक बना दिया गया। इससे पहले दूसरे आवेदन में प्रस्तावक फुरकान अली और अनुमोदक मोनिका को बनाया गया है।

कांग्रेस प्रत्याशी के अनुमोदक
कांग्रेस प्रत्याशी सविता ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिसमें दोनों में ही प्रस्तावक विजय पाल और अनुमोदक चौधरी तीरथ सिंह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed