फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   jesus helps disaster victims

'जीसस' कर रहे आपदा प्रभावितों की मदद

Sat, 14 Sep 2013 09:18 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Sep 2013 09:18 AM IST
विज्ञापन
jesus helps disaster victims
उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों की मदद के लिए नाइजीरियाई हाथ भी आगे बढ़े हैं। नाइजीरियाई मूल के जॉन यू जीसस आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन


जॉन यू जीसस ने फैशन ब्रांड डायमंड आर्क के डिजाइन कलेक्शन, जिनमें शर्ट, ट्राउजर्स, सूट्स, इंडो-वेस्टर्न सूट शामिल हैं, के माध्यम से सहयोग किया है, ताकि उनके जरिए आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए धन एकत्र किया जा सके।

पढ़ें, हेमकुंड साहिब यात्रा हुई बहाल

विज्ञापन


शुक्रवार को नई दिल्ली में उन्होंने यह डिजाइन कलेक्शन हेस्को के संस्थापक अनिल जोशी के हवाले किए। दिल्ली में फैशन ब्रांड की शुरुआत करने वाले जीसस ने आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंडवासी इसके प्रभाव से उबर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, अब ट्रेन से पहुंचेगे केदारनाथ

जॉन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कालाबार से जियोलाजी में बीएससी करने के बावजूद फैशन को अपनी दुनिया बनाया। इस पेशे में जुनून के चलते वह ऊंचाई पर पहुंचने की तमन्ना रखते हैं। जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के निदेशक आरसी दलाल उनके प्रशंसक हैं।

डिस्कवरी नाम से पहला फैशन शो करने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मिस अफ्रीका ने खुद कांटेस्ट के दौरान उनका बनाया गाउन पहना।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed