{"_id":"572b22f04f1c1b04575ccede","slug":"indian-culture-shines-in-niagara-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाले नियाग्रा में हिंदुस्तान की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाले नियाग्रा में हिंदुस्तान की चमक
नियाग्रा से अनूप वाजपेयी
Updated Thu, 05 May 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
नियाग्रा झरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाला नियाग्रा फॉल का इलाका यहां आने वाले भारतीयों को अपनापन देता है। भारतवंशी या कहें यहां आकर बसे अप्रवासियों की मौजूदगी अलग सुगंध बिखेरती है।
विज्ञापन
कहने को यहां बड़ा अमेरिकन शॉपिंग सेंटर है, जिसमें मोटे अक्षरों में लिखा है यहां अमेरिकी सामान मिलता है, लेकिन भारतीय व्यंजनों की खुशबू न सिर्फ हिंदुस्तानियों को लाइन में खड़ा करती है, बल्कि विदेशी भी स्पाइसी इंडियन फूड पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकन सेंटर के गिफ्ट शॉप में सजा सामान तो आकर्षक है ही, कैशियर के काउंटर पर हिंदी में लिखा खजांची शब्द हिंदी प्रेमियों को आकर्षित करता है। नियाग्रा के इलाके में कई इंडियन होटल हैं, जो पंजाब और दक्षिण भारतीय व्यंजन परोस रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाबी हट को चलाने वाले पटियाला के सरदार जसवंत सिंह 33 साल पहले घूमने आए थे और अब यही के हैं। पंजाबी हट में किसी गोरे से किसी इंडियन वेटर की तरह दाल मखनी और रायता बोलते सुनकर सुखद अनुभूति होती है। इसी तरह हाउस ऑफ इंडिया होटल भी इस इलाके में भारतीयों की पहचान बना है। अमेरिका के अन्य राज्यों से आने वाली टूरिस्ट बसों में पहुंचने वालों में चीनी के बाद भारतीयों की बड़ी संख्या है।
रेन कोट के रंग से होती है अमेरिका-कनाडा की पहचान
दुनिया के सात अजूबों में शामिल नियाग्रा फॉल दो शक्तिशाली देशों का बार्डर भी है। दोनों ओर से तेजी से गिर रहा दूधिया पानी और बौछार दोनों ओर से पहुंच रहे सैलानियों का स्वागत करती हैं। फॉल के बीच बह रही तेज नदी नियाग्रा में चलने वाली बड़ी बोट की बौछार से बचने के लिए पहनने वाली नीले रेन कोट अमेरिका और लाल रेन कोट कनाडा की पहचान कराते हैं। हालांकि दोनों तरफ के शहर नियाग्रा के नाम से ही जाने जाते हैं।
वैसे नियाग्रा का मतलब टन ऑफ वाटर होता है। इस नदी पर बना पुल दोनों देशों को जोड़ता है। जिस पर बड़ी सुगमता से गाड़ियां आती जाती हैं। ऐसा दोनों देशों के नागरिकों के लिए ही हैं। नदी के पार कनाडा की इमारतें, कैसिनों की जगमगाती लाइटें और बोट यहां देर से डूबने वाले सूरज का इंतजार करते हैं। यहां डूबते सूरज का नजारा और रंग बदलते फॉल का नजारा कभी इस तो कभी उस पार अद्भुत छटा बिखेरता है।