{"_id":"e1295c943382100234e93efa0edec18c","slug":"indian-army-is-able-to-answer-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को जवाब देने में सक्षम है सेना : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को जवाब देने में सक्षम है सेना : बेदी
रुड़की/दीपक मिश्रा
Updated Thu, 08 Aug 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली महिला आईपीएस एवं समाजसेविका डा. किरण बेदी ने कहा कि पाकिस्तान को माकूल जवाब देने में भारतीय सेना पूरी तरह से सक्षम है। साथ ही उन्होंने बिहार के मंत्री भीम सिंह के बयान को शर्मनाक बताते हुए इसे गैर जिम्मेदाराना रवैया बताया है।
विज्ञापन
किरण बेदी ने कहा कि देश की जनता को अपनी सेना पर पूरा विश्वास है। उन्होंने बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री भीम सिंह के बयान को बेहद शर्मनाक बताया है।
मंत्री की हरकत शर्मनाक
आईआईटी रुड़की के एनसी निगम गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों को लेकर पूरा देश दु:खी और आक्रोशित है, लेकिन बिहार के मंत्री को इससे कोई गुरेज नहीं।
विज्ञापन
देश को है सेना पर भरोसा
उन्होंने कहा कि देश की जनता को भारतीय सेना पर पूरा विश्वास है, सेना हर परिस्थति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने शहीद जवानों के शवों को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार के किसी मंत्री के न आने पर अफसोस जाहिर किया।
विज्ञापन
मंत्री की सवेदनहीनता दिखा रहा बयान
साथ ही बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री भीम सिंह के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए उसे शर्मनाक बताया है, जिसमे कहा गया कि सेना और पुलिस में लोग मरने के लिए आते हैं। डा. बेदी ने कहा कि यह बयान मंत्री की संवेदनहीनता को बताता है।
उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस में लोग देश सेवा का भाव लेकर जाते हैं, लेकिन इसे कुर्सी तोड़ने वाले मंत्री कभी नहीं समझ सकते। ऐसे में किसी को कोई हक नहीं बनता है कि वह सेना और पुलिस के बारे में कोई गलत टिप्पणी करें।
मंत्री के बयान से पंहुची ठेस
किरण बेदी ने कहा कि शहीद जवानों के प्रति बिहार सरकार के व्यवहार और मंत्री भीम सिंह के बयान से देश की जनता और शहीद परिवारों को गहरा आघात पहुंचा है। उनका यह बयान बेहद शर्मनाक है।
बयान की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने राजनीति से जुड़े अन्य किसी भी विषय पर कुछ भी कहने से साफ इंकार किया।