फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Income Tax raids on liquor barons.

राजनीतिक हलचल के बीच इनकम टैक्स के छापे ने मचाया हड़कंप

Fri, 18 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Income Tax raids on liquor barons.
‌इनकम टैक्स की छापेमारी - फोटो : amar ujala
एक ओर विधानसभा का सत्र सरकार के पसीने छुड़ा रहा था तो दूसरी ओर अचानक हुई इनकम टैक्स की छापेमारी से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन


इनकम टैक्स की दिल्ली से आई टीमों ने शराब कारोबारी इंद्रजीत सिंह खत्री, रामेश्वर हवेलिया सहित कई और लोगों के घरों पर छापेमारी की। देर रात तक कार्रवाई चल रही थी। 

सूत्रों के मुताबिक सभी जगहों पर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई। शुक्रवार को दोपहर से अचानक इनकम टैक्स की टीमों ने राजधानी में बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की। कारोबारी इंद्रजीत सिंह खत्री के मोहकमपुर, राजपुर रोड और ओल्ड सर्वे रोड स्थित कार्यालय पर छापेमारी हुई। 
विज्ञापन


इंद्रजीत के घर पर आईटी का छापा:
इनकम टैक्स की टीम ने राजपुर रोड साईं मंदिर के निकट स्थित बिल्डर एवं शराब कारोबारी इंद्रजीत सिंह खत्री के आवास में एक बजे दस्तक दी। यहां मौजूद नौकरानी ने बताया कि टीम ने उसे देर शाम तक बाहर नहीं जाने दिया। उन्होंने खाना भी नहीं खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे इंद्रजीत खत्री के बारे में कई सवाल जवाब हुए। नौकरानी ने बताया कि इनकम टैक्स के एक अधिकारी ने घर के माली को पूछताछ के दौरान कई थप्पड़ भी मारे। देर रात तक एसएसबी जवानों के साथ टीम यहां दस्तावेज खंगालने के बाद कुछ कागजात जब्त करके साथ ले गई। 

रामेश्वर हवेलिया के घर छापेमारी:
इनकम टैक्स विभाग की दूसरी टीम दोपहर एक बजे से राजपुर रोड स्थित शराब कारोबारी रामेश्वर हवेलिया के आवास पर पहुंची। सुरक्षा के तौर पर गेट पर एसएसबी के जवान लगे हुए थे।

जो अंदर था, वह अंदर ही रहा। किसी को भी बाहर नहीं आने दिया गया। देर रात तक इनकम टैक्स के अधिकारी यहां दस्तावेज खंगालने के साथ ही पूछताछ करते पाए गए। टीम ने यहां से टैक्स चोरी की आशंका में कई दस्तावेज जब्त कर लिए। 
 

भागीरथी अपार्टमेंट स‌हित कई जगाहों में पसरा सन्नाटा

Income Tax raids on liquor barons.
इनकम टैक्स की छापेमारी - फोटो : amar ujala
इनकम टैक्स विभाग की तीसरी टीम इंद्रजीत सिंह खत्री के ओल्ड सर्वे रोड स्थित अपार्टमेंट पहुंची। यहां भागीरथी अपार्टमेंट में जैसे ही इनकम टैक्स की टीम एसएसबी के जवानों के साथ पहुंची तो बाकी निवासियों में हड़कंप मच गया।

अचानक हथियारों से लैस टीम को देखकर पहले तो मामला समझ नहीं आया। एक जवान ने बताया कि इंद्रजीत को पहले ही सूचना मिल गई थी, वह इनकम टैक्स टीम के पहुंचने से 20 मिनट पहले ही निकल गए। देर रात तक टीम यहां दस्तावेज खंगाल रही थी। 

एसएसबी जवानों के साथ कार्रवाई:
इनकम टैक्स विभाग की स्थानीय टीम को मामले की भनक नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक टीम बृहस्पतिवार की रात कार्यालय पहुंची। यहां के कुछ अधिकारियों को अपने साथ लिया और उनके मोबाइल भी जब्त कर लिए। दिनभर इन अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा था।

खास बात यह है कि कार्रवाई करने के लिए पूरी टीम दिल्ली से दून पहुंची थी। इसमें करीब छह कर उपायुक्त पद के अधिकारी भी शामिल थे। टीम में करीब 20 अधिकारी व कर्मचारी और करीब 20 एसएसबी जवान शामिल रहे। 

राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप:
अचानक दिल्ली से आई इनकम टैक्स टीम की बड़ी रेड से राजनैतिक गलियारों में भी हड़कंप मचा रहा। कई बड़े नेता इधर-उधर फोन घुमाकर मामले की जानकारी लेने में जुटे रहे।

दिनभर कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं के नाम भी छापेमारी में आते रहे लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी की भी पुष्टि नहीं हुई। कांग्रेस के एक बड़े नेता के घर पर तो दिनभर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा भी रहा, जहां उनके कार्यकर्ता मीडिया से उलझ भी पड़े।

कहीं शराब के ठेकों का खेल तो नहीं:
21 मार्च को शराब के ठेकों के लिए लॉटरी निकलनी है। सूत्रों के मुताबिक शराब के कारोबारियों पर लॉटरी से ठीक पहले इसलिए भी छापेमारी हुई, क्योंकि इस दौरान बड़े पैमाने पर काला धन घर में रहने की आशंका थी। हालांकि इसकी कहीं से भी पुष्टि नहीं हुई। 
 
छापेमारी की पूरी कार्रवाई दिल्ली की टीम कर रही है। हमें इस मामले की जानकारी नहीं है। अभी कार्रवाई चल रही है, कितनी टैक्स चोरी मिली या नहीं मिली, कहना मुश्किल है।
- नीता अग्रवाल, अपर आयकर उप निदेशक(इन्वेस्टिगेशन) इनकम टैक्स, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed