फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP raises bid Congress MLAs for 50 million offer

उत्तराखंड: BJP ने लगाई कांग्रेस विधायकों की बोली, दिया 50 करोड़ का ऑफर

Wed, 27 Apr 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Apr 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
BJP raises bid Congress MLAs for 50 million offer
‌किशोर उपाध्याय

18 मार्च को सदन में हुए हंगामे के करीब एक माह बाद ही उत्तराखंड की राजनीति किस मोड़ पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के दो विधायकों ने खुलकर कहा कि कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो रही है और इसके लिए दस करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये देने तक का ऑफर दिया जा रहा है।

इन विधायकों ने ऑफर देने वालों के नामों का खुलासा नहीं किया। उधर, इन दोनों विधायकों के साथ प्रेस से मुखातिब हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सीधे-सीधे भाजपा पर कांग्रेस को पैसे के बल पर तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस और पीडीएफ के कम से कम सात विधायक ऐसे हैं, जिनसे किसी न किसी रूप में संपर्क किया गया। भंडारी के मुताबिक खुद उनको मंगलवार शाम को ही 50 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया गया। भंडारी ने इस मामले में भाजपा नेता सतपाल महाराज का हाथ होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारी को महाराज समर्थक माना जाता है। विधायक ने कहा कि 18 मार्च के बाद से कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश तेज हो गई है।

किशोर उपाध्याय ने जड़ा भाजपा पर आरोप

BJP raises bid Congress MLAs for 50 million offer
संबोधित करते किशोर उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि कांग्रेस देर सवेर सदन में बहुमत परीक्षण होना तय मान रही है। कांग्रेस के पास इस समय 27 विधायक हैं और उसे पीडीएफ के छह विधायकों का समर्थन हासिल है। भाजपा के पास 28 विधायक हैं और इसमें से एक घनसाली विधायक भीमलाल आर्य के खिलाफ दल बदल कानून के तहत कार्यवाही के लिए विधानसभा अध्यक्ष को याचिका दी जा चुकी है।

मीडिया से रूबरू थराली विधायक डॉ. जीतराम ने कहा कि उनको भी लगातार ऑफर किया जा रहा है। डॉ. जीतराम ने भी ऑफर करने वालों के  नाम का खुलासा नहीं किया। विधायक ने कहा कि परेशानी यह है संपर्क करने वाले वे लोग हैं, जिनकी पहचान दोनों तरफ है।

ऐसे में इन लोगों के खिलाफ भी कोई कदम नहीं उठाया जा सकता। विधायकों के इस खुलासे से पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग ने भी विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले को जगजाहिर कर दिया था। कांग्रेस अब इस स्टिंग की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा रही है।

नामों का खुलासा करने के लिए जोर देने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सीधे-सीधे भाजपा पर आरोप जड़ा। किशोर ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय 18 मार्च को भी सदन की दर्शक दीर्घा में मौजूद थे और कांग्रेस के नौ विधायकों की रणनीति को संचालित कर रहे थे। किशोर ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी सवाल उठाया और कहा कि प्रदेश की सरकार को अस्थिर करने में जेटली भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed