फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   highest elevated corridor in sonprayag

सोनप्रयाग में बनेगा उत्तराखंड का सबसे लंबा, ऊंचा एलिवेटेड कॉरिडोर

Wed, 27 Apr 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Apr 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
highest elevated corridor in sonprayag
ऊंचा गलियारा - फोटो : demo pic

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ जाने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को अब सोनप्रयाग में जाम की समस्या से नहीं जूझना होगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सोनप्रयाग में राज्य का सबसे लंबा और ऊंचा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने जा रहा है। सौ करोड़ की लागत से बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की जिम्मेदारी यूक्रेन की निजी कंपनी को सौंपी गई है। एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण दो साल पहले किया जाना था।

120 करोड़ की लागत से इसके निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार कर दिया, लेकिन कुछ कारणों से निर्माण कार्य टल गया। अब इसे नए सिरे से निर्माण की तैयारी है। यूक्रेन की एक निजी कंपनी को निर्माण का ठेका दे दिया है। कंपनी ने डिजाइन तैयार कर लिया है। कंपनी की ओर से तैयार किए गए डिजाइन की वजह से इसकी निर्माण लागत 120 करोड़ से घटकर 100 करोड़ हो गई है। एनएचएआई की ओर से कंपनी को टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


अभी तक चारधाम यात्रा के दौरान सोनप्रयाग में जबरदस्त जाम लगता है, जिससे न सिर्फ तीर्थयात्रियों बल्कि जिला प्रशासन से जुड़े अफसरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने से जहां यात्रियों को जाम से निजात मिलेगी, वहीं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भी सहूलियतें होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके मौर्या के मुताबिक टू लेने वाले एक किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद तीर्थयात्री सोनप्रयाग में प्रवेश किए बिना ही आगे जा सकेंगे। यह राज्य का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है जो न सिर्फ सबसे लंबा, बल्कि सबसे अधिक ऊंचा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed