फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   hemkund sahib yatra begain

आपदा के बाद गोविंदघाट में गूंजा ‘जो बोले सो निहाल’

Sat, 21 Sep 2013 07:19 PM IST
अमर उजाला, गोविंदघाट (चमोली)
अमर उजाला, गोविंदघाट (चमोली) Updated Sat, 21 Sep 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
hemkund sahib yatra begain

उत्तराखंड में 16 जून के जलप्रलय से बंद पड़ी हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा शनिवार को पुन: शुरू हो गई। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने करीब पांच सौ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को दुपट्टा भेंट कर हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


इस दौरान तीर्थयात्रियों के ‘जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ के जयघोष से गोविंदघाट गुंजायमान हो उठा। सुबह 9.40 बजे गोविंदघाट में अस्थाई हेलीपेड पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोविंदघाट गुरुद्वारे में मत्था टेका और यहां चल रही अरदास में भाग लिया।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम तीर्थयात्रा भी शुरू होगी

इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को संबोधित कर मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम ने साथ दिया तो आगामी एक अक्टूबर से बदरीनाथ धाम तीर्थयात्रा भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए जल्द ही मंदिर समिति से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड हाल की आपदा से त्रस्त है। राज्य में 12 सौ पुलिस जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती में आपदा प्रभावित इलाकों के युवाओं को छूट दी जाएगी। प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त 35 हजार कर्मचारियों के पद भी भरे जा रहे हैं, इसका भी लाभ आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। सीएम ने जोशीमठ में स्थाई हेलीपेड और बेस अस्पताल स्थापना की घोषणा की। उन्होंने गोविंदघाट में हुए नुकसान की भरपाई करने का भी आश्वासन दिया।

आपदा में दलगत राजनीति नहीं
आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि आपदा में दलगत राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत आदि मौजूद थे। संचालन गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह ने किया। सीएम ने आपदा प्रभावित भ्यूंडार और लामबगड़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया।


बिंद्रा ने सीएम को भेंट की तलवार
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की। बिंद्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा से अलग-थलग पड़ी तीर्थयात्राओं को शुरू कराने को सराहनीय प्रयास किए हैं। बीसूका उपाध्यक्ष और बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के साथ है।

हेमकुंड यात्रा कब क्या हुआ
सुबह 9.40 पर सीएम हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट पहुंचे।
सुबह 10.00 बजे सीएम ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास में भाग लिया।
सुबह 10.20 बजे जनसभा की, प्रभावितों की समस्याएं सुनी
सुबह 11.30 बजे- हेमकुंड साहिब जाने वाले जत्थे को रवाना किया।
सुबह 11.40 पर हरिद्वार के लिए सीएम के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed