फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   harish rawat press conference after floor test winning

बुरे अनुभवों को भुलाकर नए अध्याय की शुरूआत करेंगे: हरीश रावत

Wed, 11 May 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 May 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
harish rawat press conference after floor test winning
हरीश रावत - फोटो : pti

सुप्रीम कोर्ट में फ्लोर टेस्ट के नतीजे की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने न्यायपालिका, सहयोगी दलों, केंद्र सरकार, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी का धन्यवाद किया। किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं, सिर्फ अपील की कि दो महीने के सियासी संकट में प्रदेश का बड़ा नुकसान हुआ है। ‘पुरानी बातें भूलकर, आओ नए क्षितिज की ओर बढ़ें।’

विज्ञापन


यह भी कहा कि वह जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मिलेंगे और प्रदेश की जरूरतें पूरा करने की मांग करेंगे। केंद्र सरकार इनका समाधान जरूर निकालेगी।
विज्ञापन


बीजापुर गेस्ट हाउस में हरीश रावत मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए। बोले, फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित होने की सूचना मिल गई है, अभी कोई कागज नहीं आया। पत्रकार वार्ता वाले कक्ष में बहुत भीड़ बढ़ने से शोरगुल शुरू हुआ तो बोले कि ‘अभी मुख्यमंत्री नहीं हूं, सिक्योरिटी वाले बाहर रहें।’ फिर बोले कि पिछला जो भी घटनाक्रम था, उसका पटाक्षेप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा, चलो अंत भला तो सब भला। न्यायपालिका के निर्णय से जनभावना को यथोचित सम्मान मिला है। उन्होंने केंद्र सरकार और अटार्नी जनरल को भी धन्यवाद दिया।

रावत ने कहा कि जिस तरह हम केदारनाथ आपदा से उबरे थे उसी तरह इस राजनीतिक त्रासदी से उबरेंगे। मैं केंद्र सरकार और अटॉर्नी जनरल को धन्यवाद कहना चाहता हूं क्योंकि आज सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने पहले ही अपना पक्ष साफ कर दिया और राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की।

केंद्र के प्रति रावत दिखे नरम

harish rawat press conference after floor test winning
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

बातचीत के दौरान केंद्र सरकार के प्रति रावत का रुख बेहद नरम रहा। रावत ने कहा कि वह दिल्ली जाकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलेंगे। संकट काल में उनके मार्गदर्शन ने संबल दिया है। कहा कि हम छोटे राज्य जरूर हैं, लेकिन आकांक्षा बड़ी हैं, केंद्र की स्वच्छ भारत, स्वच्छ गंगा अभियान और दूसरी विकास योजनाओं के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह दृढ़ निश्चयी पार्टनर के रूप में काम करेंगे।

प्रदेश के विकास के लिए साथ देने का उन्होंने भाजपा से भी आह्वान किया। बोले, दो महीने में प्रदेश के नुकसान को सामूहिकता से पूरा किया जाएगा।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने बेरोजगारों के लिए योजनाएं, प्रदेश के समावेशी विकास, 14 फीसदी आर्थिक विकास दर और वार्षिक आय दर बढ़ाने का संकल्प दोहराया, फिर सख्ती से कहा कि प्रदेश को ब्लैकमेलरों से बचाने, माफियाराज और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। सियासी संकट के दिनों के सभी ‘बैड पैचेज’ को दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed