{"_id":"5734a1a14f1c1be14c919ee3","slug":"harish-rawat-government-agenda-is-loot-says-munna-singh-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रावत सरकार में सबका एक ही एजेंडा है- लूट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रावत सरकार में सबका एक ही एजेंडा है- लूट'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 12 May 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
मुन्ना सिंह चौहान
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि हरीश रावत ने जिस तरह सरकार बचाई है, उससे साफ है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और बढ़ेगा। स्टिंग की सीडी में जिस तरह जितना मर्जी कमाने खाने पर आंख बंद कर लेने की उनकी बात सबने सुनी और देखी है। जब तक विधायकों को घूस खिलाते रहेंगे तब तक भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा?
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि हरीश रावत की सरकार में सभी के अपने-अपने एजेंडे हैं, पर सबका कॉमन एजेंडा है-लूट। मुख्यमंत्री हरीश रावत दो साल से लगातार प्रदेश का भावनात्मक शोषण कर रहे हैं। इसी क्रम में अब वे खुद को शोषित व उत्पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
नरसिंह राव के पदचिहनों पर रावत
सच्चाई तो यह है कि वे तकनीकी रूप से तो जीते हैं, पर लोकतांत्रिक रूप से हार गए हैं। पूर्व में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने झामुमो सांसदों को घूस देकर विश्वास मत जीता था। हरीश रावत ने उनका अनुसरण करते हुए अपने विधायकों को घूस खिलाकर फ्लोर टेस्ट में जीत हासिल की।
विज्ञापन
प्रस्ताव आया तो भाजपा में शामिल होंगी रेखा
भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस की असंतुष्ट विधायक रेखा आर्य की तरफ से भाजपा में शामिल होने के लिए कोई प्रस्ताव आया तो उस पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि वे पहले भी भाजपा में रह चुकी हैं। वहीं भाजपा के निलंबित विधायक भीमलाल के मामले में पार्टी अगली कार्रवाई के बारे में विचार कर रही है।