फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth murdered for molesting wife

पत्नी से छेड़छाड़ पर पति ने की युवक की हत्या

Mon, 01 Nov 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered for molesting wife
युवक हनी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। हनी ने आरोपी पवन की झोपड़ी में घुसकर उसकी पत्नी से छेेड़खानी कर दी थी। इसके विरोध में आरोपी ने अपने दोस्त सोनू के साथ मिलकर हनी को पीटा था, जिससे हनी की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में शामिल सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पवन अभी फरार है। सोनू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रविवार की सुबह 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसके मुंह पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जब शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान हनी निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं इस मामले में हनी के पिता नाथीराम की तरफ से हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी पवन अभी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस ने जब सोनू से घटना के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि मृतक हनी पवन की झोपड़ी में घुस गया था। इसके बाद उसने पवन की पत्नी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो पवन व सोनू ने हनी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी है। मारपीट के चलते हनी की आंख व मुंह पर चोट आई। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी फरार है, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed