{"_id":"6170556ae5e3381c8f0a7e0b","slug":"yati-narsinghanand-giri-becomes-mahamandaleshwar-of-juna-akhara","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: यति नरसिंहानंद गिरि बने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर, जूना पीठाधीश्वर ने कराया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: यति नरसिंहानंद गिरि बने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर, जूना पीठाधीश्वर ने कराया अभिषेक
Wed, 20 Oct 2021 11:14 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:14 PM IST
सार
यति नरसिंहानंद गिरि समुदाय विशेष के जिहाद के विरुद्ध वैचारिक संघर्ष के लिए सुर्खियों में रहे हैं। जिहादियों ने उनके सर पर इनाम भी रखा है।
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद गिरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यति नरसिंहानंद सरस्वती ने श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि से संन्यास की दीक्षा ले ली है। दीक्षा के बाद अब यति नरसिंहानंद सरस्वती से गिरी हो गए हैं। श्रीमहंत हरिगिरि ने यति नरसिंहानंद गिरि को अपना शिष्य बनाकर महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया है। यति नरसिंहानंद गिरि देवी मंदिर डासना गाजियाबाद के पीठाधीश्वर हैं।
यति नरसिंहानंद गिरि समुदाय विशेष के जिहाद के विरुद्ध वैचारिक संघर्ष के लिए सुर्खियों में रहे हैं। जिहादियों ने उनके सर पर इनाम भी रखा है। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता स्वामी नारायण गिरि की पहल पर यति नरसिंहानंद गिरि जूना अखाड़ा से जुड़े और अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि को गुरु मानकर उनसे दीक्षा ली।
दीक्षा समारोह में श्रीमहंत प्रेम गिरि अध्यक्ष सभापति जूना अखाड़ा, उमाशंकर भारती, श्रीमहंत नारायण गिरि, श्रीमहंत केदार पुरी मौजूद रहे। संन्यास दीक्षा के बाद यति नरसिंहानंद गिरि को जूना अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गया। सुबह 6:30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने हरिहर आश्रम में महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया।