{"_id":"5f4009d18ebc3e3cff2ec08b","slug":"wounded-after-attacking-with-sharp-weapon-haridwar-news-drn3537795163","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
घायल भोला शर्मा। कनखल थाना क्षेत्र।
- फोटो : HARIDWAR
कनखल के एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कनखल निवासी सौरभ शर्मा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात उसका भाई सौरव शर्मा और उसका दोस्त दीपक कुशवाहा घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनसे मारपीट कर दी। उन्होंने किसी धारदार हथियार से हमलाकर सौरव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कनखल थाना प्रभारी विकास भारद्वाज ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गोविंद घाट के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विश्वनाथ जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल बताया है।